शिमलाः हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के बसों की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं है। कभी ये बसें बीच सड़क में रुक जाती हैं, तो कभी चलती बस के इंजन से धुंआ निकलने लगता है। इस सब के बीच परिवहन निगम की बसों से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक निगम की 95 नई बसें बेंगलुरु से हिमाचल के लिए रवाना हो चुकी हैं। इन बसों को केएमपी एक्सप्रेस से भेजा जा रहा है। इनमें 50 AC तो 45 सामान्य बसें शामिल हैं। बता दें कि ये बसें अशोक लीलैंड के बेंगलुरु स्टेट एसएमके बॉडी बिल्डर्स द्वारा तैयार की गई हैं।
निरीक्षण के बाद होगा आवंटन
बताया जा रहा है कि पहले ये बसें बेंगलुरु से नालागढ़ स्थित अशोक लीलैंड की एजेंसी पहुंचेंगी। जहां निगम की टीमें इनका निरीक्षण करेंगी। इसके उपरांत निगम प्रबंधन द्वारा इनका आवंटन डिपुओं में किया जाएगा।
जल्द शुरु होगी 'हिम-धारा' सेवा
सामने आ रही जानकारियों की मानें तो जल्द ही हिमाचल पथ परिवहन निगम 'हिम-धारा' नाम की सेवा शुरु करने जा रहा है। इसके अंतर्गत 50 एसी बसें लंबे रुटों के लिए चलाई जाएंगी। इन बसों का किराया हिम गौरव बस श्रेणी से कम रहेगा। इसकी पुष्टि परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने की है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks