शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे में सत्ता वापसी की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस पार्टी में बीते कल बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया। इसके तहत पार्टी के आलाकमान ने हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मंडी सांसद प्रतिभा सिंह को सौंपी है।
इससे पहले यह पद कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर के पास था। वहीं, कुलदीप के नेतृत्व में हिमाचल कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार सीटों पर हुए उपचुनाव और नगर निगम के इलेक्शन में अपना जलवा बिखेरा था। वहीं, अब चुनावी मौसम में मौके की नजाकत को समझते हुए पार्टी अलाकमान द्वारा यह जिम्मेदारी प्रतिभा सिंह को सौंपी गई है।
वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। बता दें कि अब राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद कुलदीप राठौर का रुतबा पहले से कहीं अधिक बढ़ जाएगा।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks