हिमाचल में गजब संयोग: एक मां ने 108 में तीन स्थानों पर जन्मे 3 शिशु- सभी सुरक्षित

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में गजब संयोग: एक मां ने 108 में तीन स्थानों पर जन्मे 3 शिशु- सभी सुरक्षित


चंबा:
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां सलूणी तहसील के भांदल निवासी महिला ने तीन बच्चों को अस्पताल जाने के दौरान 108 एम्बुलेंस में ही जन्म दिया।

एम्बुलेंस में तीन नवजात की डिलीवरी:

मिली जानकारी के अनुसार सलूणी तहसील के भांदल निवासी राजकुमार की पत्नी सोनिया (23 वर्ष) सिविल अस्पताल तीसा प्रसव पीड़ा बढ़ने के बाद भर्ती कराई गई थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पत्नी और बेटी को लेकर ससुराल आया था शख्स, बैक करते समय लुढ़की कार- निधन

तड़के 3 बजे सोनिया को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। 108 एम्बुलेंस से चंबा ले जाने के दौरान महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिसके बाद एम्बुलेंस कर्मियों ने गाड़ी में ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया। एम्बुलेंस कर्मी प्रसव प्रक्रिया हेतु प्रशिक्षित होते हैं। 

चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान महिला ने कियाणी में पहले बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद दूसरे बेटे की किलकारी बालू के समीप गूंजी। वहीं चंबा मेडिकल कॉलेज के गेट पर पहुंचते ही महिला तीसरे संतान को जन्म दिया जो बेटी थी।

डॉक्टरों ने दी ये जानकारी:

अब तक की अपडेट के अनुसार महिला और तीनों नवजात मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं और खतरे से बाहर हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि तीन बच्चों को जन्म देना यानी ट्रिपलेटस डिलीवरी दुर्लभ है।

यह भी पढ़ें: हिमाचली लड़की को भारी पड़ी FB पर दोस्ती: मिलने गई थी, चार लोगों ने मिलकर किया रेप 

अमूमन जुड़वां बच्चों को नॉर्मल डिलीवरी से जन्म देना ही मुश्किल होता है। लेकिन महिला ने एम्बुलेंस में जिस तरह से तीन बच्चों को अलग-अलग स्थान स्थान पर जन्म दिया वह अपने आप में हैरान कर देने वाला है।

इस तरह का पहला मामला:

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि 108 एंबूलेंस में हुई तीन बार डिलीवरी के दौरान ईएमटी सुनील व पायलट सुरेश मौजूद थे। एक बेटे का वजन एक किलो के आसपास है, जबकि दूसरे का 1300 ग्राम है। बेटी का वजन 985 ग्राम है। नवजात शिशुओं को स्पेशल केयर यूनिट में रखा गया है।

वहीं, इस घटना की चर्चा पूरे मेडिकल कॉलेज के अलावा अब शहर में भी होने लगी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 108 एंबुलेंस के इतिहास में ये मामला अपनी तरह का पहला ही होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ