हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: तीन दिन में 400 रुपए बढ़े सरिया का दाम, सीमेंट भी होगा महंगा!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: तीन दिन में 400 रुपए बढ़े सरिया का दाम, सीमेंट भी होगा महंगा!


शिमला।
हिमाचल प्रदेश में सरिया के दामों में पिछले तीन दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिनों के भीतर ही सरिया के दाम में 400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है। 

तीन दिन पहले ही सरिया के दामों में कमी आई थी। सरिया के दाम आठ हजार रुपए प्रति क्विंटल से कम होकर 7500 रुपए प्रति क्विंटल हुए थे। बुधवार से शुक्रवार तक प्रति क्विंटल चार सौ रुपए दाम बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: यहां पर बनेगा बस अड्डा- HRTC को मिलेंगी 223 छोटी और बड़ी बसें, जानें डीटेल्स

सरिया डीलरों का कहना है कि अब दाम 7900 रुपए प्रति क्विंटल हो चुके हैं। इसके अलावा सीमेंट के दाम भी आसमान छू रहे हैं। 

सीमेंट और सरिया डीलर सतपाल एंड कंपनी ने कहा कि सीमेंट डीलरों को मिलने वाले इंटरनल डिस्काउंट को कंपनियों ने खत्म कर दिया है। इसका असर भी उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा। आने वाले समय में सीमेंट और मंहगा हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ