हिमाचल: 35 साल के शख्स ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, PGI के डॉक्टर भी नहीं बचा सके

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 35 साल के शख्स ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, PGI के डॉक्टर भी नहीं बचा सके


ऊना।
हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामले गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के ऊना जिले के तहत आते हरोली उपमंडल से रिपोर्ट किया गया है। यहां स्थित पंडोग गांव में एक शख्स ने जहर निगलकर जान दे दी।

जान गंवाने वाले 35 वर्षीय शख्स का नाम नाम राजकुमार था। बताया गया कि राजकुमार को इलाज के लिए PGI भी ले जाया गया था, लेकिन वहां के डॉक्टर्स भी उसे नहीं बचा सके। अबतक सामने आई जानकारी के अनुसार राजकुमार ने 26 अप्रैल को अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था, इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई थी।

क्यों निगला जहर, वजह तलाश रही पुलिस

ऐसे में उसके परिजन उसे इलाज के लिए गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ ले गए थे, 27 अप्रैल को उसने दम तोड़ दिया। इस बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में ले लिया था। इसके साथ ही इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली अनिल पटियाल द्वारा की गई है। उन्होंने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा तफ्तीश कर इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिरकार राजकुमार ने जहर क्यों निगला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ