हिमाचल: घर में सड़ी-गली अवस्था में मिला बुजुर्ग, पत्नी-बच्चे रहते चंडीगढ़- बदबू आने पर चला पता

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: घर में सड़ी-गली अवस्था में मिला बुजुर्ग, पत्नी-बच्चे रहते चंडीगढ़- बदबू आने पर चला पता


शिमला।
जीवन में अपनों का खोना और एक शख्स का सामाजिक होना कितना ज्यादा जरूरी है। इस खबर को पढने के बाद आप जरूर समझ सकते हैं। दरअसल, हिमाचल प्रदेश स्थित शिमला जिले के अंतर्गत आते एक गांव से 63 वर्षीय बुजुर्ग शख्स का शव सड़ी-गली हालत में बरामद किया गया है। बताया गया कि शव में कीड़े तक पड़ चुके थे।

पत्नी-बच्चों से रहता था अलग

शख्स को मरे कई दिन हो चुके थे, लेकिन किसी को इस बात का पता नहीं था। वहीं, उसकी मौत होने का पता लोगों की तब चला सका, जब उसकी लाश से बदबू आने लगी। मिली जानकारी के अनुसार जान गंवाने वाला शख्स कई सालों से अपने बीवी बच्चों से अलग होकर गांव में रहने लगा था। उसकी पत्नी और बच्चे चंडीगढ़ में निवासरत हैं।

गांववालों से भी नहीं थी बातचीत

वहीं, गांव के लोगों से भी इस शख्स की बातचीत नहीं थी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त शख्स काई कई दिनों बाद अपने घर आता था और अकेला ही रहता था। इस बीच जब आज उक्त शख्स के पास से जोरदार ढंग से बदबू आने लगी। तो लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी।

मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। जान गंवाने वाले शख्स की पहचान रविंद्र सिंह (63) निवासी गांव रामपुर क्योंथल के रूप में की गई है।

घर के चारों तरफ लगा रखी थी कंटीली तारें

उक्त शख्स ने अपने घर के चारों तरफ कंटीली तारें लगा रखी थीं। गांव के लोगों ने बताया कि उन्हें काफी दिन से बदबू आ रही थी, लेकिन जब बदबू चारों तरफ फैलने लगी तब अहसास हुआ कि घर के अंदर से ही बदबू आ रही है। वहीं, आज भी पुलिस को मृतक का शव घर से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ गई। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा द्वारा इस मामले की पुष्टि की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ