हिमाचलः रूम पार्टनर ने दो सगे भाइयों का रेत दिया गला, आई पुलिस किया अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः रूम पार्टनर ने दो सगे भाइयों का रेत दिया गला, आई पुलिस किया अरेस्ट


कांगड़ाः
हिमाचल प्रदेश में घटित हो रही हिंसक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पहले कुल्लू जिले में गोली चलाकर एक 21 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, अब प्रदेश के कांगड़ा जिले में दो सगे भाईयों की गला रेतकर हत्या करने की खबर सामने आई है। मामला जिले के तहत आते पुलिस थाना इंदौरा के डाहकूलाड़ा का है। 

मध्यप्रदेश निवासी हैं दोनों

मृतकों की पहचान 18 वर्षीय अनिल कुमार तथा 21 वर्षीय विनोद कुमार सुपुत्र धनी राम निवासी गांव संघरा मध्यप्रदेश के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों भाई डाहकूलाड़ा में मेहनत मजदूरी का काम करते थे और यहां किराए के मकान में रहते थे। 

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः घर लौट रहे थे चार दोस्त- अचानक से चली गोली, शीशे को चीरते हुए गले में घुसी

इनके साथ एक धनश्याम नाम का एक व्यक्ति भी रहता था। इस बीच बीती रात को किसी ने दोनों भाईयों का गला रेतकर हत्या कर दी। माना जा रहा है कि इस वारदात को घनश्याम ने ही अंजाम दिया है। पुलिस ने उसे संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है। 

प्रधान ने पुलिस को दी सूचना

इसकी सूचना आज सुबह पंचायत प्रधान ने पुलिस को दी। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाईयों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

एक को लिया हिरासत में

पुलिस द्वारा शक के आधार पर उनके साथ रह रहे तीसरे व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ