बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के बिलासपुर जिले स्थित स्वारघाट के तहत आते गरामौडा के पास का है। जहां सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की ओर लुढ़क गया। हादसे का कारण ट्रक का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
खाई में जा लुढ़का ट्रक:
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा देर रात चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर स्थित गरामौडा के पास पेश आया है। सीमेंट से भरा हुआ ट्रक बिलासपुर से कीरतपुर की ओर जा रहा था।
इस बीच रास्ते में गरामौडा के पास अचनाक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इस वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की ओर लुढ़क गई और गहरी खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने की मदद:
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने हादसे में घायल हुए ड्राइवर और परिचालक को उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया।
उधऱ, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks