हिमाचल: महंगाई में तड़का लगाना हुआ महंगा, राशन डिपो पर बढ़े सरसों तेल के दाम, जानें नया रेट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: महंगाई में तड़का लगाना हुआ महंगा, राशन डिपो पर बढ़े सरसों तेल के दाम, जानें नया रेट


शिमला।
देश भर में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच हिमाचल प्रदेश में आम आदमी को महंगाई का एक और करार झटका लगा है। दरअसल, अब सूबे के राशन डिपो में सरसों तेल महंगा हो गया है। सूबे में सरसों तेल की कीमतों में सीधे बीस रूपए का इजाफा दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेट से है 22 साल की मानसिक तौर पर दिव्यांग युवती, आरोपी का पता नहीं..

बता दें कि अबतक जहां हिमाचल प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को सरकारी राशन की दुकान 131 रूपए प्रतिलीटर की दर पर सरसों तेल मिल जाया करता था। वहीँ, अब उन्हें कीमतों में हुई बढ़ोतरी के एक लीटर सरसों तेल के लिए 151 रूपए चुकाने पड़ेंगे। 

जानें किस श्रेणी के परिवार को देने होंगे कितने पैसे 

वहीं, गरीबी रेखा से ऊपर जीवनयापन करने वाले करीब 11 लाख एपीएल परिवारों को अब प्रतिलीटर सरसों तेल 151 रूपए के बजाय 156 रूपए में दिया जाएगा। जबकि, इनकम टैक्स का भुगतान करने वाले परिवार राशन डिपो से 175 रूपए प्रतिलीटर की दर से सरसों तेल खरीद सकेंगे। 

साबुत माश की कीमतें हुईं कम 

उधर, दूसरी तरफ सूबे की राशन दुकानों में मिलने वाले साबुत माश की कीमत तीनों ही श्रेणियों में 5 रूपए घटने से आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूबे की राशन दुकानों में नए रेट के साथ सरसों तेल और साबुत माश की आपूर्ति की जानी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है की हिमाचल प्रदेश में सरकारी राशन की दुकानों के माध्यम से हर परिवार को सस्ते दाम पर तीन दालों, सरसों और रिफाइंड तेल की आपूर्ति की जाती है। 

ये रही रेट लिस्ट 

खाद्य पदार्थ, गरीब परिवार, एपीएल, आयकरदाता, बाजार में

सरसों तेल,     151,                 156,             175,         180-210

रिफाइंड तेल,   135,                140,             157,         165-175

साबुत माश,     55,                 65,                 89,         100-120

दालचना,         37,                 47,                 70,         70-80

मलका,         64,                     74,                 94,         90-100

मूंग,                54,                 64,                 88,         100-110

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ