शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के चलते स्कूल में तैनात एक टीचर की मौत होने की खबर सामने आई है। जबकि कार सवार एक अन्य महिला लेक्चरर तथा उसका बेटा हादसे में घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। हादसा प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित पुलिस थाना कुमारसेन के अंतर्गत आते कांगलकोटी मार्ग पर स्थित थानू नाला का है।
51 वर्षीय टीचर की मौत
मृतक टीचर की पहचान 51 वर्षीय नरेश वर्मा पुत्र लेफ्टिनेंट तुला राम विल दासविधर कंगल कुमारसेन तथा घायलों की पहचान 38 वर्षीय लेक्चरर बवाना पत्नी रोसन लाल निवासी गांव रियाली कंगल कुमारसेन और 15 वर्षीय किशोर लुभंश के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ेंः जहरीली शराब पीने वालों को 8 लाख मुआवजा, 38 जानें बचाने वाले चालक नंद किशोर को क्यों नहीं?
स्कूल से घर लौट रहे थे
मिली जानकारी के मुताबिक बीते कल देर शाम करीब सवा 4 बजे के करीब पेश आया है। स्कूस से छुट्टी के बाद मृतक टीचर कोटीधार से अपने घर कंगल लौट रहा था। इस बीच उसी स्कूल में तैनात महिला लेक्चरर तथा उसका बच्चा भी नरेश के साथ ही कार में वापस घर लौट रहे थे।
रास्ते में छूटा नियंत्रण- खाई में जा गिरी कार
इस बीच रास्ते में जैसे ही वह थानू नाला के पास पहुंचे तो चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस वजह से कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। यह हादसा इतना भयानक था की मौके पर ही टीचर की मौत हो गई, जबकि बाकी दो घायलों को उपचार हेतु आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ेंः जयराम कैबिनेट की बैठक शुरू: 100 से ज्यादा प्रस्ताव पर चर्चा, ये फैसले हो सकते..
पुलिस कर रही जांच
उधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक टीचर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks