सिरमौरः हिमाचल प्रदेश पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक परचून की दुकान से नशीले कैप्सूल एवं गोलियां बरामद की है। इस संबंध में पुलिस द्वारा आरोपित दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला प्रदेश के सिरमौर जिले के तहत आते पावंटा साहिब के बेहडेवाला का है।
छापेमारी में बरामद हुई नशीली दवाईयां
आरोपित की पहचान रतीश कुमार निवासी गांव बेहडेवाला, तहसील पांवटा साहिब के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब पुलिस थाना टीम की टीम इलाके में गश्त पर थी। इस बीच पुलिस टीम ने बेहडेवाला स्थित एक परचून की दुकान पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने दुकान से 328 नशीले कैप्सूल और 120 नशीली गोलियां बरामद की। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद नशीली दवाईयों को अपने कब्जे में लेकर आरोपित दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks