कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले के अंतर्गत आते ज्वाली उपमंडल में पड़ते सिद्धपुर घाट निवासी बीएसएफ में तैनात एक जवान का दुखद निधन हो गया। जवान के निधन की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।
यह भी पढ़ें: HRTC बस बनी महिला के लिए फरिश्ता: लॉन्ग रूट छोड़ पहले अस्पताल पहुंचाया
मृतक की पहचान राजिंद्र सिंह के रूप में की गई है, जो कि 64 बीएसएफ बटालियन में तैनात था। मृतक के बड़े भाई रघुवीर सिंह ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि उनका भाई एक महीने के लिए घर छुट्टी आया था। उसकी टांग में नस फूलती थी, जिसका पठानकोट के एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन करवाया लेकिन ऑपरेशन के दौरान खून बंद नहीं हुआ।
पत्नी, पुत्र, दो बेटियों को छोड़ गया जवान
रघुवीर सिंह ने आगे बताया कि इसके बाद उनके भाई को डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। बतौर रिपोर्ट्स, लुधियाना पहुंचने से पहले रास्ते में हि जवान का दुखद निधन हो गया। जवान अपने पीछे अपनी पत्नी, पुत्र, दो बेटियां, जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: CM जयराम की कुर्सी रहेगी या जाएगी; मीडिया को खुद दी जानकारी, AAP पर बोला हमला
इसके बाद आज जवान का पैतृक शमशान घाट में सीमा सुरक्षा बल की टीम द्वारा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बीएसएफ सहायक कमांडेंट राज कुमार पाल, सब इंस्पेक्टर राजिंदर वागड़े और ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks