हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से महिला के मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला भोरंज उपमंडल के भरेड़ी बाजार में सुनार की दुकान करती थी।
दुकान खोलने के बाद कुछ देर रुकी फिर..
महिला की पहचान अनु पत्नी अनिल कुमार गांव बडैहर के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया कि अनु हर दिन की तरह आज भी सुबह 9 से 10 बजे के बीच अपनी दुकान खोली और कुछ समय तक रही।
यह भी पढ़ें: जहरीली शराब पीने वालों को 8 लाख मुआवजा, 38 जानें बचाने वाले चालक नंद किशोर को क्यों नहीं?
जिसके बाद वह कहां गई इसका कोई पता नहीं चला और कुछ देर बाद पल्ली गांव के एक टियाले पर बेहोश पड़ी हुई मिली। स्थानीय लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल ले जाने पर थोड़ी जान बची थी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ वेंकटेश्वर सिंह रणौत ने बताया कि महिला जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाई गई थी तभी उसमें थोडी जान थी, लेकिन कुछ भी बोलने में असमर्थ थी।
इस बात की जताई जा रही आशंका
डॉक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खाया हुआ था, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 300 मीटर नीचे लुढ़की कार- टीचर का निधन, महिला लेक्चरर व बेटा पहुंचे अस्पताल
भोरंज पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। महिला अपने पीछे 2 बच्चे व पति को छोड़ गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks