शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाना तय हुआ है। यह बैठक आज दोपहर राज्य सचिवालय में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।
अप्रैल के महीने में होने जा रही यह कैबिनेट की पहली बैठक है। चुनावी वर्ष होने की वजह से इस कैबिनेट की बैठक से काफी सारी उम्मीदें हैं। तो आइये एक-एक कर बिन्दुवार जानते हैं कि प्रदेश सरकार आज की इस बैठक में क्या-क्या फैसले ले सकती है।
- लोक निर्माण विभाग में हजारों मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर सरकार नियुक्तियां करने का भी फैसला ले सकती है। ऐसे में युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिल सकता है।
- जेबीटी और सीएंडवी के अंतरजिला तबादले का मामला भी बैठक में जा सकता है।
- आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने और एसएमसी शिक्षकों को एक्सटेंशन देने का मामला भी एजेंडे में शामिल होगा। उम्मीद जताई जा रही है आज की बैठक आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है।
- बैठक में कोरोना वायरस के मामलों पर भी चर्चा होगी।
- मास्क पहनने में ढील देने, स्कूलों में प्रार्थना सभाओं को करने की अनुमति देने पर भी चर्चा हो सकती है।
- इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पीटरहॉफ शिमला में घोषणा की थी कि 3 जनवरी 2022 से पहले नियमित होने का दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को उच्च वेतनमान दिया जाएगा। यह मामला भी कैबिनेट में मंजूरी के लिए जा सकता है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks