मंडी: चंद दिनों में ही हिमाचल प्रदेश का राजनीतिक समीकरण कुछ इस तरह बदला कि कांग्रेस पार्टी की जहग अब आम आदमी पार्टी सूबे की प्रमुख विपक्षी दल प्रतीत हो रही है।
रेस से कांग्रेस गायब:
मंडी में आज अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान की रैली थी। कुछ किलोमीटर के ही दूरी पर सुंदरनगर और सराज में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौजूद रहे। जयराम ने कांग्रेस का नाम तक नहीं लिया और राजनीतिक हमले सिर्फ आम आदमी पार्टी पर हुए।
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी ने आम आदमी की रैली को बहुत हद तक फीका कर दिया। हालांकि, मुख्यमंत्री ने आज अपने गृह जिले से चुनावी तैयारियों का शंखनाद जरूर कर दिया।
CM ने बोला हमला:
सराज के थुनाग में भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि यह पंजाब नहीं सराज है। आने वाले समय में लोग कई बातें करेंगे, लेकिन यह कोई अन्य प्रदेश नहीं हिमाचल है।
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां सराज की भावनाओं का सम्मान जुड़ा है। वहां पर सराज का हर आदमी चट्टान की तरह खड़ा है और दिल्ली वालों को यह संदेश दे देना चाहिए।
सराजी भाजपा के साथ:
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सभी चुनावों में सराज की जनता ने भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया है और आने वाले समय में भी सराज की जनता बीजेपी के साथ ही चलेगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 'चलें बूथ की ओर, बढ़ें जीत की ओर' अभियान का भी शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुंदर नगर में राज्य स्तरीय सकेत देवता मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही सराज व सुंदरनगर मे करोंड़ों के उद्धाटन व शिलान्यास भी किए। इस दौरान उनके साथ विधायक राकेश जम्वाल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks