शिमलाः हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए नौकरी का एक सुनहरा अवसर हाथ लगा है। बता दें कि प्रदेश में डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंस प्रोफेसर के कुल 548 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु हो गई है। इस संबंध में लोक सेवा आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आयोद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- कुल पदः 548
- आवेदन करने की प्रारंभिक तारिखः 29 अप्रैल
- आवेदन करने की अंतिम तारिखः 26 मई
- माध्यमः ऑनलाइन
परीक्षा में हुए हैं बदलाव
बता दें कि इस बार असिस्टेंस प्रोफेसर की परीक्षा में कबदलाव किए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस बार परीक्षा में उम्मीदवारों का स्क्रीनिंग टेस्ट 2 घंटे का होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न हल करने होंगे। जिसमें 70 प्रशन विषय के होंगे।
इसके अलावा 7 प्रश्न अंग्रेजी तथा 7 प्रश्न हिंदी विषय के होंगे। परीक्षा में 8 प्रश्न हिमाचल प्रदेश के जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर से संबंधित होंगे। इसके अलावा 8 प्रश्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर से संबंधित होंगे।
इन विषयों पर होनी है भर्ती
- विषय कुल पद
- गणित विषय 35
- हिंदी 41
- राजनीतिक शास्त्र 47
- सोशलॉजी 11
- कॉमर्स 67
- अर्थशास्त्र 39
- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 8
- संस्कृत 17
- म्यूजिक 24
- केमिस्ट्री 37
- म्यूजिक वोकल 16
- जूलॉजी 22
- भूगोल 12
- फिजिक्स 40
- बॉटनी 24
- फिजिकल एजूकेशन 7
- एजूकेशन 3
- अंग्रेजी 50
- इतिहास 37
- फिलॉसॉफी 5
- साइकॉलॉजी 5
- टूर एंड ट्रेवल 3
- कॉमर्शियल आर्ट 1
- होम साइंस 1
- जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन 1
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks