शिमला: हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। केजरीवाल के रोड शो के बाद विक्रमादित्य सिंह ने उनपर हमला बोला है वहीं भाजपा नेताओं की तारीफ के कसीदे पढ़ दिए।
बता दें कि कल मंडी में केजरीवाल का रोड शो था। जिसके बाद शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उनपर जमकर हमला बोला।
हिमाचल में आप का स्वागत:
उन्होंने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी के नेताओं का स्वागत है। वे हिमाचल के लोगों का विश्वास जीतें, इस पर आपत्ति नहीं है, लेकिन यहां आकर हमारे नेताओं का तिरस्कार न करें।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः मेले में घूम रही बुजुर्ग महिला से बरामद हुई नशे की बड़ी खेप, पुलिस कर रही जांच
किसी भी तरह की बयानबाजी करने से पहले हिमाचल का इतिहास पढ़ लें। उनका साफ कहना था कि आम आदमी पार्टी वालों को हिमाचल के संस्कृति और सभ्यता से कोई लेना देना नहीं है।
भाजपा के पूर्व सीएम की तारीफ:
इसके बाद विक्रमादित्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रेम कुमार धूमल व शांता कुमार का अहम योगदान रहा है। जिसे नकारा नहीं जा सकता है।
विक्रमादित्य ने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी में हारे नेता शामिल हो रहे हैं। पार्टी के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है, जिसका अपना कोई वजूद है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 3.860 kg चरस के साथ पकड़ा गया था, लाख रूपए जुर्माने समेत कोर्ट ने सुनाई बेहद ही कठोर सजा
आम आदमी पार्टी कहती है कि वह नए व आम लोगों को मौका दे रही है, लेकिन हिमाचल में ऐसा कहां हुआ है। हिमाचल में केवल वीरभद्र सिंह माडल ही चलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश का समान विकास करवाया है और आगे भी इसी तरह काम करेंगे। कांग्रेस के पास मजबूत नेतृत्व है। अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस पार्टी को आप कितना नुकसान पहुंचाती है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks