शिमलाः हिमाचल प्रदेश की जनता को अभी तक आगामी तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। बता दें कि राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 9 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा। इसके अलावा विभाग की ओर से ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ स्थानों पर लू चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
जानें क्या बोले मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक
तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से पानी के स्त्रोत भी प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ बना रहेगा जिससे गर्मी में और इजाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: नवरात्रों के बीच देवभूमि शर्मसार: घर में थी 10वीं की छात्रा- किसी ने रेत दिया गला, जांच शुरू
उन्होंने बताया कि जनजातीय जिले किन्नौर, लाहुल स्पीति तथा चंबा में भी तापमान में इजाफा हो रहा है। बात करें आज की तो आज राजधानी में मौसम साफ बना हुआ है। आसमान में धूप खिली हुई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks