शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे हुए थे।
ऐसे कैसे नेता, जो कार्यकर्ता से नहीं मिले ?
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया से मिलना चाहते थे। परंतु उन्हें मिलने नहीं दिया गया। ऐसे में कुछ भड़के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी केवल भ्रष्ट लोगों को ही जगह दे रही है।
उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है, जिन्होंने पार्टी को खड़ा कर सींचा है। हंगामे के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, इस दौरान मनीष सिसोदिया कार्यक्रम से चले गए थे।
उधर, इस संबंध में पार्टी के कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी लोग उप मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं और मुलाकात में कुछ समय की देरी हुई है।
अभिभावकों व शिक्षाविदों से मिले उप मुख्यमंत्री
आज सुबह दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कार्यक्रम के लिए राजधानी शिमला पहुंचे थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
राजधानी शिमला स्थित एक निजी होटल में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों को लेकर अभिभावकों, शिक्षाविदों से बातचीत की। इस बीच उन्होंने उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
सिसोदिया बोलेः भाजपा ने शिक्षा का बेड़ा गर्क कर दिया
मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षा का बेड़ा गर्क कर दिया है। दिल्ली देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जहां सात साल में कुल बजट का 25 फीसदी शिक्षा पर खर्च किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पांच साल के अंदर अगर राज्य में सरकारी स्कूलों की तस्वीर निजी स्कलों से बेहतर नहीं हुई तो अगली बार वोट मत देना।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks