हिमाचल: बाइक चला रहे 69 वर्षीय वाहन ने ठोंका और भाग निकला, निधन

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: बाइक चला रहे 69 वर्षीय वाहन ने ठोंका और भाग निकला, निधन


कांगड़ाः
हिमाचल प्रदेश में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 69 वर्षीय शख्स की मौत होने की खबर सामने आई है। हादसा प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित ठाकुरद्वारा पुलिस थाना के तहत आते पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मिलवां गावं के समीप ब्याल पुल का है।

घर लौट रहा थे सतपात

मृतक की पहचान 69 वर्षीय सतपाल निवासी बागोवाल कॉलोनी, मुकेरियां के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सतपाल बाइक पर सवार हकर पठानकोट से अपने घर मुकेरियां जा रहा था। इस बीच रास्ते में जैसे ही वह ब्याल पुल के समीप पहुंचा तो अचनाक उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हायर सेंटर ले जाते वक्त गई जान

इस हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु मुकेरियां अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हालत गंभीर होने के चलते जालंधर रेफर कर दिया। इस बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही जांच

उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि ठाकुद्वारा थाना प्रभारी रूप सिंह ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ