हिमाचल: ससुर ने लूटी बहू की आबरू, पति भी किसी दरिन्दे से कम नहीं- केस दर्ज

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: ससुर ने लूटी बहू की आबरू, पति भी किसी दरिन्दे से कम नहीं- केस दर्ज


शिमला/यमुनानगर।
हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य हरियाणा के यमुनानगर शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की महिला द्वारा अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, पीड़िता ने यह भी बताया है कि उसके पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाता था। इसके साथ ही साथ ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट भी की है।

हिमाचल में रहते हैं सभी आरोपी

महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि शादी के बाद से वह अपने ससुराल वालों के साथ हिमाचल में रह रही थी। महिला ने बताया कि उसके ससुराल वाले हिमाचल में किराए का मकान लेकर रहते हैं और वहीं उसके साथ इस तरह के घिनौने और मानवता को शर्मसार करने वाले कृत्यों को अंजाम दिया गया।

अकेला पाकर ससुर ने लूटी इज्जत

महिला ने बताया कि उसकी शादी रोहित नामक शख्स के साथ साल 2010 में हुई थी। शादी के कुछ सालों के बाद से उसका ससुर उसपर गलत नजर रखने लगा था। इस बीच बीते साल जुलाई माह में जब वह घर पर अकेली थी। इस दौरान ससुर उसके कमरे में घुस आया और उसे धमकाते हुए जबरन उसका बलात्कार किया।

अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाता है पति

वहीं, जब बहू ने इस बारे में ससुराल वालों और अपने पति को बताया, तो उन लोगों ने भी आरोपी ससुर का ही पक्ष लिया। महिला ने यह भी बताया कि उसका पति भी उसके साथ अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाता है और ससुरालवाले उसके साथ मारपीट भी करते हैं।

बेटे को ले गए साथ, मिलने भी नहीं दे रहे

इस सब से परेशान होकर वह अपने बच्चों के साथ मायके भी लौट आई थी, लेकिन पिछले साल अक्टूबर माह में उसका पति, सास और ससुराल के अन्य लोग यहां भी आ धमके और उसके बेटे को अपने साथ लेकर वापस चले गए। अब महिला ने आरोप लगाया है कि वे लोग उसे उसके बेटे से भी नहीं मिलने दे रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला जांच शुरू

महिला ने बताया कि इस सब के बाद वह नवम्बर महीने में एक बार फिर अपने ससुराल वापस लौटी थी, लेकिन ससुरालवालों ने उसके साथ एक बार फिर से मारपीट की और उसकी ह्त्या करने का भी प्रयास किया है। ऐसे में वह एक बार फिर अपनी जान बचाकर वापस लौट आई है और यमुनानगर पुलिस के पास मामले की शिकायत दी है।

वहीं, पुलिस ने भी शिकायत मिलने पर इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ