हिमाचल: ड्यूटी के दौरान गंभीर घायल हो गया था होमगार्ड जवान, PGI में हारा जंग

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: ड्यूटी के दौरान गंभीर घायल हो गया था होमगार्ड जवान, PGI में हारा जंग


सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, यहां 30 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में घायल हुए होमगार्ड के जवान का दुखद निधन हो गया। हादसे के बाद होमगार्ड जवान को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया था।

जहां मंगलवार सुबह वह परलोक सिधार गया। जान गंवाने वाले होमगार्ड की जवान 45 वर्षीय परमजीत सिंह के रूप में की गई है। परमजीत का निधन पीजीआई में सुबह 3 बजे के करीब हुआ। मृतक जवान मूल रूप से सोलन जिले के तहत आते नालागढ़ तहसील के जोघों क्षेत्र में पड़ते बन्याला गांव का निवासी था।

जगतपुर के पास ड्यूटी के दौरान हुआ था हादसा

बतौर रिपोर्ट्स, 30 अप्रैल की रात जब वह अपनी ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान जगतपुर के पास वह हादसे का शिकार हो गया, इस हादसे में जवान को गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद से ही पीजीआई चंडीगढ़ में उसका इलाज चल रहा था और अब उसके निधन की खबर सामने आई है।

उधर, नालागढ़ व बद्दी क्षेत्र की पुलिस व होमगार्ड परिवार द्वारा परमजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। इसके साथ ही उनके परिवार को सांत्वना देते हुए कहा गया है कि दुख की घड़ी में वो शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ