हिमाचल: तेज रफ़्तार कार के उड़े परखच्चे, सेना का जवान चला रहा था

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: तेज रफ़्तार कार के उड़े परखच्चे, सेना का जवान चला रहा था


कांगड़ा।
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर आज भी जारी है। ताजा अपडेट सूबे के कांगड़ा जिले से सामने आई है। जहां पेश आए ताजा सड़क हादसे में सेना के जवान की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर डमटाल के रांची मोड पर पेश आया।

जम्मू का निवासी था जवान

हादसे का शिकार हुई कार जम्मू-कश्मीर के नंबर (जेके 08 बी 3310) की थी। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाला जवान भी जम्मू स्थित कठुआ जिले के अंतर्गत आते देवल तहसील बिलावल का निवासी था। मृतक जवान की पहचान विनोद कुमार पुत्र शौरी लाल के रूप में हुई।

अज्ञात वाहन से हुई टक्कर

दुर्घटना के सम्बन्ध में सामने आई जानकारी के अनुसार जालंधर से पठानकोट जाते हुए डमटाल की चढ़ाई पर कार की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। वहीं, टक्कर के बाद दूसरा वाहन चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे की तस्वीर भी सामने आई है, जिसे देखकर इसकी भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

अस्पताल ले गए पर नहीं बचाया जा सका

वहीं, हादसे का पता चलने के बाद डमटाल ट्रैफिक इंचार्ज अश्विनी कुमार मौके पर पहुंचे और घायल हुए सेना के जवान को पठानकोट स्थित अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स द्वारा जवान को मृत घोषित कर दिया गया।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, थाना डमटाल पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ