हिमाचल शर्मसार: पत्नी के हाथ-पांव बांध नीचता पर उतरा पति, दर्ज हुई FIR

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल शर्मसार: पत्नी के हाथ-पांव बांध नीचता पर उतरा पति, दर्ज हुई FIR


ऊना।
हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही आपराधिक वारदातों के बीच अब सूबे की स्त्रियां अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। इसी कड़ी में देवभूमि को शर्मसार करने वाला ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले से रिपोर्ट किया गया है।

जहां पुलिस थाना गगरेट में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।

महिला ने पुलिस के पास दी गई शिकायत में अपने पति पर आरोप लगाया कि उसने हाथ-पांव बांधकर इस उसके साथ इस कुकृत्य को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पति ने उसके साथ मारपीट भी की।

मिली जानकारी के अनुसार महिला की शादी को 20 साल हो गए हैं। वहीं, आरोपी बताया जा रहा पति मिस्त्री का काम कर घर चलाता है।

महिला के दुपट्टे से ही उसे बांध दिया था

महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बीती रात जब उसका पति घर लौटा, तो उसने उसके साथ किसी बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद आरोपी ने महिला के ही दुपट्टे से उसके हाथ पांव बांध कर और पिटाई की। आरोपी पति इसके बाद भी नहीं रुका, इसके बाद उसने महिला के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।

इसके बाद इस पूरे वाकये के घटित होने के अगले दिन महिला पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दी।

पुलिस ने भी महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर, इस सम्बन्ध में छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी प्रवीण धीमान ने इस मामले की पुष्टि करते हुए उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ