हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द, फिर से देना होगा एग्जाम; जानें डिटेल्स

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द, फिर से देना होगा एग्जाम; जानें डिटेल्स

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। भर्ती की लिखित परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।

शुक्रवार यानी आज लाइव संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हि. प्र पु कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा कोई भी हो, इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक लिखित परीक्षा को दोबारा करवाने के कार्य को पूरा किया जाएगा। सरकार की कोशिश रही है कि तमाम भर्ती में पूरी पारदर्शिता हो। उन्होंने कहा कि शंकाओं को लेकर ये निर्णय लिया गया है।    

27 मार्च को हुई थी परीक्षा:

बता दें कि बीते 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें पूरे प्रदेश भर में 81 केंद्र बनाए गए थे। इसमें कांस्टेबल पुरुष के पदों के लिए 60 हजार से अधिक तथा कांस्टेबल महिला पदों के लिए 14 हजार से अधिक अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। 

इस दौरान इस परीक्षा से संबंधित एक चेट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें कुछ अभ्यार्थियों द्वारा पैसों का लेनेदेन कर परीक्षा को पास करने की बात कही गई थी। इस चेट के वायरल होने के बाद से ही अभ्यार्थियों द्वारा मामले की गहनता से जांच करने को लेकर मांग उठाई जा रही थी। 

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांगड़ा की ओर से गग्गल पुलिस थाना में पेपर लीक होने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। वहीं, अब तीन अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच पड़ताल करने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ