हिमाचल: 10वीं पास के लिए नौकरी- 200 पद हैं खाली, कल लास्ट डेट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 10वीं पास के लिए नौकरी- 200 पद हैं खाली, कल लास्ट डेट


कांगड़ा:
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के दसवीं पास युवाओं के लिए प्राइवेट जॉब का बढ़िया मौका सामने आया है। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड जहबोला, बिलासपुर हि.प्र से विभिन्न क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की सेवाओं के लिए 200 पद जिला कांगड़ा के लिए अधिसूचित किए गए हैं।

  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं उत्तीर्ण
  • आयु सीमा: 21 से 37 वर्ष
  • लंबाई: 5.7 इंच
  • वेतनमान: 12,500 प्रतिमाह (ईएसआई, पीएफ व अन्य सुविधा शामिल)
  • ड्यूटी अवधि: 8 घंटे प्रतिदिन, 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 16,000 रूपया सैलरी  
  • कार्यस्थल: हिमाचल व पंजाब

रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 9 मई 2022 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ में उपस्थित होकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार दे सकते हैं।

नोट: साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ