शिमलाः हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट बैठक के समाप्त होने के बाद अब परिवहन मंत्री HRTC ड्राइवर यूनियन के कर्मचारियों से बैठक करेंगे। यह बैठक राजधानी शिमला स्थित राज्य सचिवालय में दोपहर बाद करीब 4:30 बजे होनी तय हुई है।
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने यूनियन के कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। इस वार्ता का मुख्य उदेश्य ड्राइवर यूनियन कर्मियों द्वारा आगामी 30 मई को काम छोड़ो हड़ताल को टालने का है। हालांकि, इससे पहले निगम प्रबंधन के निदेशक भी यूनियन संग वार्ता कर चुके हैं। परंतु उस वार्ता में भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया था। इस दौरान भी कर्मी अपनी मांगों पर अड़े रहे थे और उन्होंने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया था।
PM की रैली पर पड़ सकता प्रभाव
आगामी 31 मई को भारजीय जनता पार्टी के आठ साल पूर्ण होने के उपलक्ष पर राजधानी शिमला में राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी अनुमति खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है। इस कार्यक्रम में शामिल होने प्रधानमंत्री राजधानी पहुंचेगें।
ऐसे में प्रदेश सरकार ने पीएम की रैली के लिए 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। यदि 30 मई की रात तक बसें नहीं चली तो पार्टी के लिए भीड़ जुटाना मुश्किल हो जाएगा। इसी मसले को हल करने के लिए सरकार द्वारा ड्राइवर यूनियन को वार्ता के लिए बुलाया गया है।
जानें क्या बोले यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष
उधर, इस संबंध में ड्राइवर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने बताया कि वह अपनी मांगो पर अडे रहेंगे। यदि सरकार उनकी मांगों को मान लेती है तो वे हड़ताल वापस ले लेंगे।
ये हैं यूनियन की मांगें
- HRTC कर्मचारी राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर छठे वेतनमान के लाभ की मांग कर रहे हैं।
- इसके अलावा HRTC कर्मियों की मांग है कि उन्हें 36 महीनों से लंबित पड़े ओवर टाइम के भुगतान, DA का 2006 से लंबित पड़े एरियर का भुगतान किया जाए।
- वरिष्ठ चालकों के पद सृजित करने की मांग कर रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks