सत्येन वैद्य बने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज: राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

सत्येन वैद्य बने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज: राज्यपाल ने दिलाई शपथ

 

शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में आज न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य ने हिप्र उच्च न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें ये शपथ राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दिलवाई। इस उपलक्ष पर उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कानून मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 

इस कार्यक्रम का संचालन प्रमुख शासन सचिव राम सुभग सिंह ने किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा जारी किए गए न्यायाधीश सत्येन वैद्य की नियुक्ति वारंट को भी पढ़ा। इसके उपरांत राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया ने शपथ पत्र पर राज्यपाल तथा माननीय न्यायाधीश के हस्ताक्षर लिए।

मंडी में जन्मे हैं न्यायधीश सत्येन वैद्य

न्यायधीश सत्येन वैद्य का जन्म 22 दिसंबर 1963 को मंडी जिले में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई राजधानी शिमला स्थित लेडी इरविन स्कूल तथा लालपानी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से ग्रहण की। इसके उपरांत उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई डिग्री कॉलेज से पूरी करने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई की। 

अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर भी दे चुके हैं सेवाएं

सन् 1986 में वे हिमचाल बार काउंसिल में बतौर अधिवक्ता पंजीकृत हुए। वह बिजली बोर्ड, शिमला नगर निगम, इद्योग निगम सहित कई अन्य बोर्ड तथा निगमों में क़ानूनी सलाहकार भी रह चुके हैं। साल 2015 में वह वरिष्ठ अधिवक्ता बने। इसके बाद साल 2021 में वह प्रदेश उच्च न्यायालय में एडिशनल जज बने।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ