हिमाचल में 1100 के पार पहुंचे LPG सिलेंडर के दाम: आज इतना बढ़ा रेट, जानें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में 1100 के पार पहुंचे LPG सिलेंडर के दाम: आज इतना बढ़ा रेट, जानें


शिमला।
हिमाचल प्रदेश समेत देश भर में आम जानता महंगाई की मार से जूझ रही है। इस सब के बीच तेल कंपनियों द्वारा आज एक बार फिर गए सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। इस बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं।

शिमला में 1100 के पार पहुंचे दाम

तेल कंपनियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए का इजाफा किया गया है। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश में गैस सिलेंडर के दाम 11 सौ रुपए के पार पहुंच गया है। राजधानी शिमला में एलपीजी सिलेंडर का दाम अब 1102 रुपए हो गया है।

बता दें कि हिमाचल में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस बीच महीने भर के भीतर सिलेंडर के दाम 100 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे में महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें आग में घी का काम कर सकती हैं।

5 राज्यों में चुनाव के दौरान नहीं बढ़े थे रेट

गौरतलब है कि इससे पहले अक्तूबर 2021 के बाद घरेलू सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का इजाफा नहीं किया गया था। वहीं, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने के बाद गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रूपए का इजाफा कर दिया गया था। इसके बाद अब एक बार फिर गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रूपए का इजाफा कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ