दिवंगत वीरभद्र सिंह के निजी सचिव की पत्नी मंच पर चढ़ीं और लगा दी सुक्खू की क्लास

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

दिवंगत वीरभद्र सिंह के निजी सचिव की पत्नी मंच पर चढ़ीं और लगा दी सुक्खू की क्लास



हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अंदरखाते की गुटबाजी तो किसी से छिपी नहीं है। पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट के बीच की यह तनातनी पूर्व सीएम के निधन के बाद भी थमती हुई नजर नहीं आ रही है।

इस गुटबाजी का ताजा नजारा सूबे के हमीरपुर जिले स्थित नादौन विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला है। जहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू को वीरभद्र समर्थक महिला कार्यकर्ता को दरकिनार करना मंहगा पड़ गया। ऐसे में महिला ने भरे मंच पर सुक्खू को खूब खरी खोटी सुनाई। साथ ही मामले को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तक ले जाने की बात भी कही।

दरकिनार करने के आरोप जेड

हुआ यूं कि बीते रविवार को कांग्रेस चुनाव प्रसार समिति के अध्यक्ष व नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू गलोड़ में कांग्रेस कार्यक्रताओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के समाप्त होने के उपरांत पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन लता ने मंच पर जाकर विधायक सुक्खू के खिलाफ उन्हें दरकिनार करने के कड़े आरोप जड़े।

वीरभद्र के निजी सचिव की पत्नी ने काटा बवाल

दिवंगत मुख्यमंत्री विरभद्र सिंह के निजी सचिव रहे ओंकार सिंह ठाकुर की पत्नी सुमन लता ने मंच पर आकर कहा कि वीरभद्र समर्थक होने के चलते उनका नाम संबोधन में नहीं लिया गया। इसे सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे में सुमन लता ने सरेआम सुक्खू को झाड़ लगाई।

इस बीच मंच पर हंगामा होता देख अन्य कार्यकर्ता बीच बचाव में उतरे ताकी मामले को संभाला जा सके। हालांकि, इस दौरान विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि दोबारा ऐसा नहीं होगा और उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ