वीरभद्र की फोटो को होर्डिंग में जगह नहीं: सुक्खू बोले-जीवंत लोगों की लगती है तस्वीर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

वीरभद्र की फोटो को होर्डिंग में जगह नहीं: सुक्खू बोले-जीवंत लोगों की लगती है तस्वीर


शिमला:
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की राजनीति से राज्य वीरभद्र सिंह को अलग करने की शुरुआत आज नादौन से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुरू कर दी है। चुनाव प्रचार व टिकट वितरण कमेटी के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार राजधानी पहुंचे सुक्खू ने कांग्रेस की राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। 

तब मजबूरी रही होगी प्रतिभा की तस्वीर!

राजधानी शिमला में सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत में लगाए गए पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री राज्य वीरभद्र सिंह कि तस्वीर नहीं था। प्रतिभा सिंह की तस्वीर जरूर थी। हालांकि, उनके पार्टी अध्यक्ष नियुक्त होने के कारण तस्वीर में जगह देना सुक्खू की मजबूरी भी रही होगी। 

बोले - पोस्टर में जीवंत लोगों की तस्वीर लगाई जाती है

राजा वीरभद्र सिंह जब तक जीवित थे उनकी और सुक्खू के बीच अदावत के चर्चे आम हुआ करते थे। राजा विरोधी गुट के होने के कारण सुक्खू के स्वागत पोस्टर में राजा साहब के तस्वीर हटाए जाने को लेकर विवाद और भी अधिक बढ़ गया है। 

बता दें कि कल यानी 5 मई को चौड़ा मैदान में कांग्रेस पार्टी की रैली होनी है। जिसको लेकर सुक्खू शिमला पहुंचे हैं। परवाणू से लेकर शिमला तक उनके समर्थकों ने सुक्खू का स्वागत किया। स्वागत को लेकर काफी जगह होर्डिंग्स लगाए गए थे।

होर्डिंग्स से वीरभद्र सिंह की तस्वीर गायब होने के सवाल पर सुक्खू ने कहा कि वीरभद्र सिंह लोगों के दिल में समाए हैं। पोस्टर में जीवंत लोगों की तस्वीर लगाई जाती है। वीरभद्र सिंह हमारे दिलों में राज करते हैं। उनके अंश विक्रमादित्य सिंह उनके साथ बैठे हैं। इसको राजनीति मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ