शिमलाः हिमाचल प्रदेश के एक किसान ने 7 फीट 8 इंज का धनिया उगाकर नया कीर्तिमान बनाया है। यह अनोखा कार्य राजधानी के चौपाल उपमंडल के झिकनीपुल के रहने वाले किसान विशाल चौहान ने कर दिखाया है। वहीं, अगर पौधे की उंचाई का दावा सही साबित होता है तो उनके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है।
मिली जानकारी के मुताबिक विशाल चौहान हर साल धनिये की खेती करते हैं और इसे बेचते हैं। परंतु इस बार उन्होंने पांच फीट लंबाई वाले धनिये की खेती के कुछ बीज अपने पास रख लिए थे। वहीं, अब इस बार इन बीजों की खेती के बाद धनिये की लंबाई 7 फीट 8 इंच पहुंच गई।
विभाग को भेजी रिपोर्ट
यह सूचना पाकर कृषि प्रसार अधिकारी नेरवा राहुल पठानिया इसका निरिक्षण करने मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने विशाल द्वारा उगाए गए धनिए को माप लिया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उन्होंने विभाग को सौंप दी है। हालांकि, विशाल ने अपने स्तर पर भी इस धनिये की बीज को वैज्ञानिक जांच के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वैज्ञानिकों के पास भेजा है।
जानें क्या बोले किसान विशाल चौहान
इस संबंध में जानकारी देते हुए विशाल चौहान ने बताया कि वह पीछले 12 सालों से जैबिक विधियों से विभिन्न सब्जियों सहित धनिये की खेती कर रहे हैं। इस बार उन्होंने धनिये के पौधों के कुछ बीज तैयार करने के उद्देश्य से अपने पास रख लिए थे।
यह पौधे कुछ ही दिनों में बढ़ कर पांच फीट पहुंच गए। यह उनके लिए किसी अचंभे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि इन पौधों के गिरने और टूटने से बचाने के लिए विशेष देखभाल करनी पड़ती है। इसी वजह से उन्होंने खुद इस पौधे को सुरक्षित करने के लिए लड़की की टहनियों का सहारा दिया है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks