मंडी। हिमाचल के युवाओं के साथ ही साथ अब सूबे के बच्चों के बीच भी नशा करना आम सी बात होती जा रही है। पंजाब का ड्रग कल्चर अब हिमाचल में अपने पांव पसार रहा है। इस सब के बीच मंडी जिले की रहने वाली एक 13 साल की लड़की ने पुलिस के सामने कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें सुनने के बाद एक बार के लिए आप भी हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, इस लड़की को उसके स्कूल के प्रिंसिपल ने नशा करते हुए पकड़ा था। इसके बाद प्रिंसिपल द्वारा इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई थी। वहीं, जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो लड़की ने उन्हें जो बातें बताई। वो काफी ज्यादा हैरान और परेशान करने वाली थीं।
किसी को पीते देखती हूं, तो जाकर कश लगा लेती
लड़की ने पुलिस को बताया था कि मैंने अपनी दादी को बीड़ी और पिता को शराब पीते हुए देखा तो सोचा कि मैं भी इसे ट्राई करूं। बस इसके बाद मैंने बीड़ी, सिगरेट पीना शुरू कर दिया। जब भी मुझे कहीं पर कोई लड़के सिगरेट या बीड़ी पीते हुए दिखाई देते हैं तो मैं वहां पर जाकर उनके साथ कश लगा लेती हूं।
लड़की ने आगे कहा कि मुझे ऐसा करना अच्छा लगता है और बीते 6 महीनों से मैं ऐसा ही कर रही हूं। सामने आ रही जानकारी के अनुसार यह लड़की मंडी जिले के तहत आते करसोग उपमंडल की रहने वाली है। पहले वह निजी स्कूल में पढ़ती थी, जबकि अब उसका एडमिशन सरकारी स्कूल में करा दिया गया है।
सिर्फ कश नहीं, चिट्टा-चरस तक पहुंच गई है बात
वहीं, अब पुलिस ने लड़की के घरवालों को बुलाकर उनकी काउंसिलिंग की है। पुलिस के अनुसार युवती नशे की चंगुल में इस कदर जकड़ चुकी है कि उसने नशा करते हुए के फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं।
इसके अलावा पुलिस ने बालिका द्वारा कुछ लोगों के साथ की गई चैट को भी पढ़ा है, जिसमें चरस और चिट्टे के संबंध में कई प्रकार की बातें करती हुई पाई गई है। इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि यह बालिका अभी से ही चरस और चिट्टे जैसे नशों के जाल में फंस चुकी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks