बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों के बीच सूबे के बिलासपुर जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां स्थित जिले घुगराड़ गांव में रहने वाली एक 11 साल की लड़की ने जहर निगल लिया। सामने आ रही शुराती जानकारी के अनुसार यह कहा जा रहा है कि लड़की ने ऐसा गलती से किया।
कीड़े मारने वाली दवा को कोल्डड्रिंक समझा
बतौर रिपोर्ट्स, लड़की ने घर में रखी हुई कीड़े मारने वाली दवा को कोल्डड्रिंक समझकर गटक लिया, जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। वहीं, इस जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद जब लड़की को उल्टियां होने लगीं। तब उसने इस बारे में अपने घर वालों को बताया।
ऐसे में सवाल किए जाने पर उसने यह भी कहा कि उसने कोल्ड ड्रिंक की बोतल से गलती से कुछ पी लिया है। वहीं, जब परिजनों को पूरा माजरा समझ आया तब वे उसे इलाज के लिए सप्ताल ले गए। जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लड़की को आगे इलाज के लिए सूबे के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
तबियत स्थिर है, होश आ गया है
लड़की का नाम मीनाक्षी शर्मा पुत्री संजीव कुमार बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान द्वारा बताया गया कि शिमला में मीनाक्षी की तबीयत स्थिर है, और अब उसे होश आ गया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks