हिमाचल: 16 साल की लड़की बनी नवजात की मां, आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 16 साल की लड़की बनी नवजात की मां, आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज


शिमला।
हिमाचल प्रदेश में किशोरियों और महिला के खिलाफ बढ़ते आपराधिक मामलों के बीच सूबे की राजधानी शिमला से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के सदर थाना के तहत रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है।

अब इस मामले में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी संतोष के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, आरोपित अभी फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 16 साल की लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ लड़की के ही द्वारा दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया है।

लड़की ने इस बारे में पुलिस के पास शिकायत देते हुए बताया कि संतोष कुमार का उसके घर आना-जाना था। उसने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हुई। स्वजन ने संतोष से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद आया।

वहीं, अब पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी शिमला डा मोनिका भुंटूगरू द्वारा की गई है। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फरार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ