कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में एक 23 वर्षीय युवक द्वारा अखरोट के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के कुल्लू जिले के तहत आते लगघाटी के शिल्हानाल क्षेत्र का है। युवक का नाम दीपक बताया जा रहा है जो कि शिल्हानाल का रहने वाला है।
घर से 200 मीटर दूरी पर लटकी मिली देह
बताया जा रहा है कि मृतक युवक घर से अचानक कहीं लापता हो गया था और इस संबंध में युवक के स्वजनों ने पुलिस को भी सूचित किया था। वहीं, जब परिजनों ने युवक को गांव में ही तलाशना शुरु किया तो घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित अखरोट के पेड़ पर उन्हें युवक का शव फंदे से लटकते हुए मिला।
पुलिस कर रही जांच
इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस द्वारा परिजनों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि उक्त युवक ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। मामले की पुष्टि एसएसपी गुरुदेव शर्मा ने की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks