कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में एक 44 वर्षीय शख्स की कुएं में गिरने से मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले के तहत आते पुलिस थाना ज्वालामुखी की ग्राम पंचायत गुगाना का है।
पुलिस के आने से पहले ही शव को ले आए घर
जान गंवाने वाले शख्स का नाम राम सिंह बताया जा रहा है जो कि गुगाना का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग उक्त शख्स को कुएं से बाहर निकाल कर घर ले आए थे।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
इसकी जानकारी स्थानी पंचायत प्रधान ने पुलिस को दी। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की सूचना नहीं लग पाई है कि उक्त शख्स कुएं में गिरा कैसे।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks