शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित कोटखाई क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार हेतु आईजीएमसी रेफर किया गया है।
हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान हनफ बेगम पत्नी सादिक मोहम्मद के रूप में हुई है, जो कोटखाई दरकोटी की रहने वाली बताई जा रही है। जबकि महिला का बेटा फैज मुहम्मद इस हादसे में घायल हुआ है।
IGMC में चल रहा उपचार
मिली जानकारी के मुताबिक कार नंबर HP-09A-2088 में सवार होकर मां-बेटा कहीं जा रहे थे। इस बीच कोटखाई दरकोटी में उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला के बेटे को प्राथमिक उपचार देने के बाद कोटखाई अस्पताल से आईजीएमसी रेफर किया गया है।
पुलिस कर रही जांच
उधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks