हिमाचल: पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को गोली से उड़ाया, फिर खुद को भी मारी गोली

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को गोली से उड़ाया, फिर खुद को भी मारी गोली


कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित पर्यटन नगरी मनाली में एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। इस पूरी वारदात में दो लोगों की जान गई है। जबकि, महिला घायल बताई जा रही है।

महिला को घायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उधर, वारदात का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों ही मृतकों के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

सामने आ रही प्रारंभिक सूचना के अनुसार दिल्ली की रहने वाली महिला मनाली में रहकर अपना एक होटल चलाती है। इस बीच शुक्रवार को दिल्ली में रहने वाला उसका पति अचानक से मनाली पहुंच गया। जहां उसने अपनी पत्नी को किसी अन्य शख्स के साथ आपत्तिजनक अस्वस्था में पाया।

फिर क्या था उसने आव देखा ना ताव और मौके पर ही अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मार दी। इसके बाद भी वह नहीं रुका और खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात में गोली मारने शख्स और महिला के प्रेमी की मौत हो गई। जबकि, महिला घायल बताई जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ