सोलनः हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित हैरिटेज पार्क से एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां रोजाना की तरह पार्क में व्यायाम करने पहुंचे एक 15 वर्षीय किशोर के उपर पुशअप स्टैंड गिरने के चलते रीढ़ की हड्डी टूट गई। हादसे के बाद से ही बालक बिस्तर पर पड़ा हुआ है, जिसे उपचार हेतु पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
पुशअप मारते वक्त गिरा स्टैंड
किशोर का नाम हर्ष मिश्रा बताया जा रहा है जो कि नालागढ़ क्षेत्र के दत्तोवाल का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक हर्ष रोजाना की तरह नालागढ़ में स्थि हैरिटेज पार्क में पुशअप कर रहा था। इस बीच अचानक से उसके उपर पुशअप बार स्टैंड आ गिरा। इस वजह से वह वेसुध अवस्था में जमीन पर गिर गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोनों ने उसे प्राथमिक उपचार हेतु नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे आगामी उपचार हेतु पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
जानें क्या बोले पीजीआई के डॉक्टर
पीजीआई चिकित्सकों के मुताबिक हर्ष की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है। इस वजह से उसकी कमर का निचला हिस्सा काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद भी इसकी कोई गारंटी नहीं है कि हर्ष पहले की तरह अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा।
पिता ने लगाई मदद की गुहार
अपने इकलौते बेटे को बिस्तर पर पड़े देख कर पिता ने प्रशासन से जल्द से जल्द से पार्क को ठीक करवाने की मांग की है। ताकि किसी और के बेटे के साथ इस तरह की घटना ना पेश आ सके। इसके अलावा हर्ष के पिता ने सरकार से उनकी आर्थिक सहायता करने की गुहार भी लगाई है।
ताकि वह अपने बेटे का ऑपरेशन करवा सकें। वहीं, इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान की जाएगी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks