बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश बीते कुछ दिनों से यहां पर महिलाओं के खिलाफ जिस तरह की वारदातें घटित हो रही हैं, उसने पूरे प्रदेश भर को शर्मसार कर दिया है। दो दिनों के भीतर रेप के तीन मामले रिपोर्ट किए जाने के बाद अब बिलासपुर जिले स्थित एक अस्पताल में कार्यरत नर्स के साथ बदसलूकी और अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है।
मामला रीजनल हॉस्पिटल बिलासपुर का है, जहां नाईट ड्यूटी के दौरान फार्मासिस्ट ने अस्पताल में कार्यरत एक नर्स को पकड़कर जबरदस्ती गले लगा लिया। इतना करने के बाद भी आरोपी नहीं माना और उसने नर्स को अपने कमरे में चलकर साथ सोने का ऑफर तक दे डाला।
पुलिस के पास पहुंचा मामला
अब नर्स द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। वहीं, पुलिस ने भी इस शिकायत के आधार पर इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित नर्स झंडूता क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में नर्स ने बताया कि 30 मई को वह नाइट ड्यूटी पर तैनात थी।
नर्स ने खुद बताया- उस रात क्या हुआ
इसी दिन रात के वक्त करीब ढाई बजे एक मरीज को चेक करने के बाद वह जब ड्यूटी रूम में गई, तो उस दौरान बगल के कमरे में 2 ट्रेनी नर्सेज भी मौजूद थीं। इसी बीच एक फार्मासिस्ट उसके कमरे में आ गया और जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर उसे गले लगा लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे साथ सोने के लिए अपने कमरे में चलने को कहा।
आरोपी ने पी रखी थी शराब
नर्स के अनुसार उस वक्त फार्मासिस्ट के मुंह से शराब की बदबू भी आ रही थी। इसके बाद उसने किसी तरह उसके चंगुल से छुड़ाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने शिकायत में बताया कि वह दोनों ट्रेनी नर्सों के साथ सुबह 5:30 बजे तक कमरे में ही रही। वहीं, इस घटना के बाद उसने एमएस ऑफिस में इस घटना की शिकायत की।
अब इस विषय पर जानकारी देते हुए रीजनल हॉस्पिटल बिलासपुर के एमएस डा संजीव वर्मा द्वारा कहा गया है कि नर्स की शिकायत पर सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी ने मामले की जांच की। बयान भी कलमबद्ध किए गए। कमेटी की रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य निदेशालय भेज दी गई है। वहीं, पुलिस ने भी इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


.jpg)

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks