कु्ल्लूः हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले कहीं से भी थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के कुल्लू जिले के तहत आते निरमंड क्षेत्र का है। जहां पुलिस टीन ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 1 किलो 542 ग्राम चरस संग गिरफ्तार किया है।
गश्त पर थी पुलिस
व्यक्ति का नाम बालक राम पुत्र धहुलू राम बताया जा रहा है जो कि निरमंड का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम हैड कास्ंटेबल जगदीश चंद के नेतृत्व में निरमंड स्थित प्राथमिक विद्यालय बडिलांज के पास गश्त कर थी और मौके से गुजर रहे वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
तलाशी में बरामद हुई 1 किलो 542ग्राम चरस
इस बीच मौके पर एक व्यक्ति आ पहुंचा, जिसे पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका। जब उक्त शख्स की तलाशी ली गई तो पुलिस को उसके पास से 1 किलो 542 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपित के पास नशे की ये खेप आई कहां से और वह इसे किसे बेचने वाला था। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने की है। पकड़े गए नशे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 3 लाख के आसपास बताई जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks