हिमाचल पुलिस ने 13 किलो नशे के साथ सीता को पकड़ा: UP-बिहार पुलिस भांप भी ना सकी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल पुलिस ने 13 किलो नशे के साथ सीता को पकड़ा: UP-बिहार पुलिस भांप भी ना सकी


शिमला।
हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे नशा तस्करी के मामलों के बीच सूबे की शिमला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां पुलिस ने 13 किलो अफीम की बड़ी खेप के साथ नेपाली मूल की सीता नामक महिला को अरेस्ट किया है।

बताया गया कि उक्त महिला तस्कर उत्तर प्रदेश और बिहार की पुलिस को चकमा देते हुए हिमाचल तक आ पहुंची थी, लेकिन शिमला पुलिस की मुस्तैदी के कारण वह बच ना सकी। महिला को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि डीएसपी कमल वर्मा ने की है।

यूपी बिहार से होते हुए शिमला तक पहुंची थी

उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी एक महिला अफीम लेकर शिमला की तरफ आ रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर शोघी के समीप सोनू बंगला के पास नाका लगाया। जैसे महिला वहां पहुंची तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली और 13 किलो.853 ग्राम अफीम बरामद की। उससे पूछताछ में पता चला कि वो नेपाल की रहने वाली है, नेपाल से ही अफीम लेकर आई है।

इतना ही नहीं, बिहार और यूपी से होते हुए ये महिला शिमला पहुंची थी। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर ये अफीम किसे सप्लाई होनी थी, इससे पहले पकड़े गए मामलों में महिला की क्या भूमिका रही है। एएसआई अम्बी लाल के नेतृत्व में एसआईयू शिमला टीम ने महिला को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जिसमें कामयाबी मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ