ऊना। हिमाचल प्रदेश में लगातार प्रदेश रहे आत्महत्या के मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के ऊना जिले के तहत पड़ते हरोली विधानसभा क्षेत्र से रिपोर्ट किया गया है। जहां क्षेत्रां गांव के रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जान गंवाने वाले युवक का नाम वरुण कुमार पुत्र प्रवेश कुमार था, जो कि वार्ड पांच गांव क्षेत्रां तहसील हरोली का रहने वाला था। इस वारदात का पता तब चल सका जब मृतक की बहन ने अपने पिटा को इस बात की जानकारी दी कि भाई अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है।
फंदे से उतार अस्पताल भी ले गए पर ..
ऐसे में अपनी बेटी की बात सुन जब पिता मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजे को तोड़ दिया। इसके बाद अन्दर का नजारा देखकर उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। यहां उन्होंने पाया कि उनका बेटा फंदे से लटका हुआ है।
इसके बाद युवक के परिवारवालों ने आनन-फानन में वरुण को पंखे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तबतक काफी ज्यादा देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई।
मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था!
इस बीच मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। बताया यह भी जा रहा है कि जान गंवाने वाला युवक मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली अनिल पटियाल द्वारा की गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks