मंडीः हिमाचल प्रदेश में पेश आ रहे सड़क हादसे कहीं से भी थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के मंडी जिले के तहत आते भरौन क्षेत्र का है। जहां से एक थार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के चलते उसमें सवार दो युवकों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना मिली है।
मंडी निवासी हैं घायल
घायलों का नाम रितेश पटियाल पुत्र शिवपाल सिंह तथा जितेंद्र सिंह रावत पुत्र मुंशी राम रावत बताया जा रहा है, जिसमें से पहला दुदर। तो दूसरा गांव चपौंन दुदर, जिला मंडी का रहने वाला है।
अचानक खोया नियंत्रण
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार देर रात 12 बजे के करीब पेश आया है। जब वाहन में सवार होकर दो युवक कहीं जा रहे थे। इस बीच रास्ते में जब वह कांगनीधार हेलीपैड के पास स्थित भरौन क्षेत्र में पहुंचे तो अचानक चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा।
300 फीट गहरी खाई में समाई थार
इस वजह से थार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन सवार दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया है।
उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks