कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में आज सुबह-सवेरे एक कार व श्रद्धालुओं से भरी बस के बीच जोरदार हो गई। इस टक्कर में कार चालक गंभीर रुप से घायल हुआ है, जिसे उपचार हेतु टांडा रेफर किया गया है। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले के तहत आते बाईपास का है।
बस से जा टकराई कार
मिली जानकारी के मुताबिक कार नंबर HP40A5636 दौलतपुर की ओर से आ रही थी। इस बीच रास्ते में जैसे ही वह बाईपास के पास पहुंची तो अचानक चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस वजह से कार अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं से भरी बस से जा टकराई।
कार चालक गंभीर
इस हादसे में कार चालक गंभीर रुप से घायल हुआ है जो टांडा में उपचाराधीन है। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी तक घायल चालक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, टक्कर में बस सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं।
पुलिस छानबीन में जुटी
उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौकै पर पहुंची। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks