शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर आज भी जारी है। इसी कड़ी में ताजा हादसा सूबे की राजधानी शिमला से रिपोर्ट हुआ है। जहां चौपाल स्थित धभास केंची में आज सुबह के वक्त पेश आए इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई।
बताया गया कि यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे लुढ़क कर हामलटी खड्ड में जा गिरी। यह हादसा इतना अधिक दर्दनाक था कि वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई।
जान गंवाने वाले शख्स का नाम नरबीर सिंह पुत्र किरपा राम था, जो कि शिमला जिले के तहत आते कुपवी तहसील के मशौत जुबली गांव का रहने वाला था।
बतौर रिपोर्ट्स, हादसे का पता चलने के बाद जब मौके पर मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तो उन्होंने पाया कि कार सवार शख्स की जान जा चुकी थी। इसके बाद इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई।
हादसे का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही इस हादसे के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks