सिरमौरः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक कार व टैंपों के बीच हुई जोरदार टक्कर के चलते दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।
गलत दिशा में जाकर कार ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे का है। जहां पांवटा-साहिब -कालाअंब हाईवे पर स्थित सैनवाला पुल के समीप एक कार नंबर एचपी -52 टी 1913 ने गलत दिशा में जाकर टैंपो नंबर एचआर 58 सी 7987 को सामने से टक्कर मार दी।
टैंपो की बॉडी हुई अलग
यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें टैंपो की बॉडी अलग हो गई। इस हादसे में कार व टैंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंपो सवार एक अन्य शख्स घायल हुआ है।
हरियाणा निवासी है टैंपों सवार
इस हादसे में जान गंवाने वाला टैंपो चालक इकरान पुत्र गफुर है जो कि हरियाणा राज्य की बिलासपुर तहसील के गांव रतौली का रहने वाला है, जबकि रतौली निवासी सादिक पुत्र यासीन घायल हुआ है। वहीं, मृतक कार चालक दयाल सिंह गिरीनगर पांवटा साहिब का रहने वाला है।
पुलिस कर रही जांच
उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks