सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बड़ी ही दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक दंपति के तीन-तीन बच्चों की अकस्मात मृत्यु हो गई। बताया गया कि 5 सालों के भीतर ही इस दंपति के तीन बच्चे एक के बाद एक काल के गाल में समा गए।
पहले बेटी फिर दो बेटे छोड़ गए संसार
मामला जिले के शिलाई उपमंडल से रिपोर्ट हुआ है। खबर है कि आज अपने तीसरे बच्चे को गंवाने के बाद पति-पत्नी बेसुध हो गए। उनके पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है। इस दम्पति की पहचान अजरोली पंचायत के गांव जासवी निवासी दुलाराम और सत्या देवी के रूप में हुई है।
बताया गया कि इनके घर तीन बच्चों ने बारी-बारी से जन्म लिया था। वहीं, हैरान करने वाली बात यह थी कि जन्म के साथ ही तीनों बच्चों के दिल में छेद था। ऐसे में इन सभी का इलाज चंडीगढ़ में चल रहा था। इस बीच आज करीब 4 साल पहले 16 साल की उम्र में इस दंपति की सबसे बड़ी बेटी मोहिमा का निधन हो गया।
पूरी तरह से उजड़ गई मां-बाप की दुनिया
इसके दो साल बाद इनका 15 वर्षीय बेटा रोहित भी इसी बीमारी के चलते दुनिया छोड़ गया। अपने दो-दो बच्चों को गंवाने का गम अभी माता-पिता झेल ही रहे थी कि घर के आखिरी चिराग संजय ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब तीसरे बच्चे की मौत होने के बाद इस दंपति की दुनिया पूरी तरह से उजड़ गई है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि इनके तीन ही बच्चे शारीरिक रूप से हष्ट पुष्ट और सुंदर दिखते थे। पंचायत की बीडीसी सदस्य प्रियंका ठाकुर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पंचायत में ऐसी दर्दनाक घटना हुई है,जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है। मां-बाप का रो-रोकर बुराहाल है। ऐसा नहीं है कि मां-बाप ने इलाज नहीं करवाया। लेकिन, तीनों बच्चे बच नहीं सके।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks