शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है। मानसून की जोरदार एंट्री के साथ ही प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन का दौर भी शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटों में हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई है। वहीं, बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं।
इसी कड़ी में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 24 घंटों के भीतर मानसून विकराल रूप दिखा सकता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने का पूर्वानुमान है।
प्रदेश में लगातार चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 2 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है।
भूस्खलन का दौर शुरू
वहीं, प्रदेश में मानसून की पहली बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ाई हैं। प्रदेश में भूस्खलन का दौर भी शुरू हो गया है। चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, चुवाड़ी-पठानकोट मार्ग पर पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत, ये रही कि ऐन मौके पर गाड़ी चालक ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks